वाराणसी/उत्तर प्रदेश। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर खुशी की उड़ान संस्था द्वारा वाराणसी स्थित कुष्ठ आश्रम (संकट मोचन के समीप) में सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आश्रम में निवास कर रहे निराश्रित, वृद्ध, महिलाओं एवं बच्चों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।
संस्था की टीम ने जरूरतमंद महिलाओं को नई साड़ियाँ, पुरुषों को वस्त्र, बच्चों को खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी वस्तुएँ प्रदान कीं। इसके साथ ही फल, दैनिक उपयोग की सामग्री एवं अन्य आवश्यक सामान वितरित कर आश्रमवासियों के जीवन में खुशियाँ बाँटने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका एवं अध्यक्ष अधिवक्ता सारिका दुबे ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना ही संस्था का उद्देश्य है।निर्जला एकादशी जैसे पावन पर्व पर सेवा कार्य कर टीम ने मानवता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के कोषाध्यक्ष चितेश्वर सेठ, रितेश मिश्रा माहिर सोनी, कृतिका, नेहा, प्रेमलता,सुजीत शर्मा, अमित कुशवाहा सहित खुशी की उड़ान संस्था की पूरी टीम उपस्थित रही। सभी सदस्यों ने आश्रमवासियों के साथ समय बिताकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा आगे भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
Tags:
Uttar Pradesh




