दिल्ली सरकार ने बदला 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का नाम, फैसले का विश्व हिन्दू परिषद ने किया स्वागत

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का नाम बदलकर 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विकास निगम' कर दिया है। सरकार के इस फैसले को राजधानी की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान से जोड़कर देखा जा रहा है।

सभ्यतागत विरासत को सम्मान देने की पहल

सरकार के अनुसार, नए नाम का उद्देश्य दिल्ली की प्राचीन सभ्यता और ऐतिहासिक विरासत को नई पहचान देना है। 'इंद्रप्रस्थ' का उल्लेख महाभारत काल से जुड़ा माना जाता है और इसे दिल्ली की प्राचीन ऐतिहासिक पहचान के रूप में देखा जाता है।

विश्व हिन्दू परिषद ने जताया समर्थन

विश्व हिन्दू परिषद के इंद्रप्रस्थ प्रांत ने दिल्ली सरकार के इस निर्णय का जोरदार स्वागत किया है। परिषद ने इसे दिल्ली के सभ्यतागत गौरव को पुनर्स्थापित करने वाला ऐतिहासिक, दूरदर्शी और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम बताया है।

फैसले पर बढ़ी राजनीतिक और सामाजिक चर्चा

सरकार के इस निर्णय के बाद राजधानी में ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक पहचान और नामकरण को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में इस फैसले पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने की संभावना है।
और नया पुराने