Subscribe Us

Header Ads

चंदौली : यूनाइटेड क्लर्जी फेलोशिप ट्रस्ट इटवा ने जरूरतमंद लोगों में बांटे गर्म कपड़े

चंदौली/उत्तर प्रदेश (Chandauli/Uttar Pradesh), देसी खबर (Desi Khabar), 26 जनवरी 2023, शुक्रवार | रिपोर्ट - आनंद कुमार : लगातार बढ़ते ठंड को देखते हुए यूनाइटेड क्लर्जी फेलोशिप ट्रस्ट इटवा सकलडीहा गरीबों असहायों के मदद करने आगे आई है। ट्रस्ट द्वारा मुशहरान बस्ती सकलडीहा और बरहनी में जरूरतमंद छोटे बच्चों के बीच स्वेटर, टोपी, दस्ताना, मोजा, गर्म तौलिया आदि वितरित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. कमलेश कुमार ने किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि गरीबों, असहायों की सेवा करने में बहुत सुकुन मिलता है। जो भी समर्थ लोग हैं , उन्हें भी अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को इस ठंड से राहत देने की पहल जरूर करनी चाहिए। वहीं छोटे बच्चे भी इतनी भीषण ठंड में गर्म कपड़े पाकर हंसते हुए खुशी के मारे झूम रहे थे।

इस दौरान ट्रस्ट के डब्लू जी, राजेश मौर्य, डॉ जमुना, अनिल कुमार, दिलीप कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Chandauli: United Clergy Fellowship Trust Itwa distributed warm clothes among the needy people.