हाथरस/उत्तर प्रदेश। सिक्का सिंडिकेट मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। सदर कोतवाली क्षेत्र में सामने आए इस मामले में अब तक पुलिस ने कुल 5666 किलोग्राम सिक्के बरामद किए हैं। हाथरस पुलिस अधीक्षक ने वीडियो जारी कर बरामद सिक्कों की जानकारी साझा की है।
1 अगस्त को घर से हुई थी बड़ी बरामदगी
पुलिस के अनुसार, बीते 1 अगस्त को हनुमान गली स्थित एक घर से करीब 19 कुंतल सिक्के बरामद किए गए थे। इसके बाद जांच आगे बढ़ने पर बरामद सिक्कों का कुल वजन बढ़कर 5666 किलोग्राम पहुंच गया।
इस मामले में आरोपी नवीन समाधिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अब सिक्कों की सप्लाई चेन, इसके पीछे जुड़े लोगों और कमीशन नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हुई है।
सिक्कों के नेटवर्क की जांच तेज
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। सिक्के कहां से आए, इनके वितरण का नेटवर्क कैसे काम करता था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags:
Uttar Pradesh



