Lucknow: पुलिस ने अपहृत 11 वर्षीय किशोर को किया सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ/उत्तर प्रदेश। राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र से अपहृत 11 वर्षीय किशोर को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में अपहरण के आरोपी अजय यादव उर्फ छन्नू लाल को गिरफ्तार किया है।

बहराइच के कैसरगंज से मिला बच्चा
पुलिस के अनुसार, आरोपी किशोर को लेकर बहराइच के कैसरगंज पहुंच गया था। सूचना मिलने के बाद मड़ियांव थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी पहचान
जांच में सामने आया कि आरोपी अजय यादव की पहचान एक महिला से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। आरोप है कि महिला द्वारा शादी से इनकार करने पर आरोपी उसे धमकियां देने लगा था।

अपहरण कर बनाया दबाव
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला पर दबाव बनाने के लिए उसके 11 वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बच्चे को बरामद कर लिया।

मड़ियांव थाना पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
और नया पुराने