इनकम टैक्स गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वॉटर कैनन पर चढ़े प्रदर्शनकारी छात्र
पटना। पेपर लीक के विरोध में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले छात्रों का प्रदर्शन मंगलवार को उग्र हो गया। बड़ी संख्या में छात्र जब मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें इनकम टैक्स गोलंबर के पास रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई।
बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। कुछ देर तक क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
वॉटर कैनन पर चढ़े छात्र
प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्र पुलिस के वॉटर कैनन वाहन पर चढ़ गए और वहां नाचते हुए नजर आए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
छात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव के आह्वान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। पुलिस हालात पर नजर बनाए रखी और प्रदर्शन को नियंत्रित करने का प्रयास करती रही। पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों में लगातार आक्रोश बना हुआ है।
Tags:
Bihar



