Subscribe Us

Header Ads

जमुई : रविवारीय यात्रा में साइकिल यात्रा ने किया पौधरोपण, शामिल हुए गायक भवानी पांडेय

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 25 दिसंबर 2023, सोमवार : पेड़-पौधे इंसान के लिए उतने ही जरूरी है, जितने हवा और पानी। पेड़ हमारे जीवंत देवता हैं और जीवन का आधार भी। जो की कई त्रासदी में आक्सीजन को लेकर हुई जद्दोजहद ने पूरे समाज को पेड़-पौधों का महत्व समझा दिया है। उक्त बातें आज साईकिल यात्रा एक विचार, जमुई के बैनर तले पौधा रौपन कार्यक्रम में शामिल होकर मशहूर लोक गायक भवानी पांडे के द्वारा नागरिकों को जागरूक करते हुए बताया।

इसके पूर्व साईकिल यात्रा एक विचार, जमुई के सदस्यो द्वारा नियमित रविवारीय यात्रा के 416वां यात्रा के क्रम में श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम परिसर से यात्रा निकली जो कचहरी चौक होते हुए कल्याणपुर पहुंच कर निजी जमीन पर पौधरोपण किया गया।
यात्रा का नेतृत्व करते लड्डू मिश्र द्वारा बताया गया की पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य ही पहाड़,नदी,जंगल,तालाब,वृक्ष और पशु-पक्षी आदि सभी को दैवीय कथाओं व पुराणों से जोड़कर देखा जाता है। तभी तो हिंदू धर्म में जितने भी व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं उसके पीछे पर्यावरण सरंक्षण का संदेश साफ तौर पर दिखाई देता है।  

मंच के सदस्य शैलेश भारद्वाज ने बताया कि गर्मियों में शहरी इलाकों में जल का स्तर नीचे हो जाने के कारण पेयजल की काफी समस्या हो जाती है, कई गांव में जल स्रोत विहिन होने से पेयजल की समस्या को हम गर्मियों में देख चुके है। वर्तमान में यदि हर गांव टोला के लोग सामूहिक रूप से पहल करे ही अपने अपने गांव में अस्तित्व विहीन तालाब को सामूहिक प्रयास से संरक्षित करे तो आने वाले समय हम पेय जल की समस्या से निपटारा पा सकते है। 
इस अवसर पर विवेक कुमार, शैलेश भारद्वाज, सचिराज पद्माकर, लड्डू मिश्रा, धीरज कुमार सिंह,  हर्ष कुमार सिन्हा, मनेश कुमार, सीपू सिंह, गुंजन मिश्रा, सहित गायक भवानी पांडे, विवेकानंद पांडे आदि कई लोग उपस्थित थे।

Jamui: Cycle Yatra planted saplings on Sunday, singer Bhavani Pandey participated

यह भी पढ़ें >>