Subscribe Us

Header Ads

चंदौली : विकसित भारत यात्रा में बोले एमएलए सुशील सिंह - गांवों के विकास से ही देश होगा मजबूत

चंदौली/उत्तर प्रदेश (Chandauli/Uttar Pradesh), देसी खबर (Desi Khabar), 20 जनवरी 2024, शनिवार | रिपोर्ट - आनंद कुमार : चंदौली जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत धानापुर ब्लॉक के त्रिभुवनपुर गांव में शुक्रवार को जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया।मौके पर गांवो में पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलवाने पर चर्चा किया।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में पात्रों को आवास, आयुष्मान योजना,शौचालय, किसान सम्मान निधि देकर गरीब परिवार को मजबूत किया जा रहा है।मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजना को जन जन तक लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है।भाजपा सरकार बिना किसी भेद भाव के प्रत्येक पात्र नागरिक को सीधे लाभ दिलवा रहा है।हमारी सरकार मे हर वर्ग को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओ का लाभ बिना किसी बिचौलिओं के सीधे जनता तक पहुंचाया जा रहा है।
किसान हो या अन्य सभी वर्गो के हितो का ध्यान रखा जा रहा है।भारत पहले कमजोर देश माना जाता था अब हमारा देश विकास मे अग्रणी है। जिसका लोहा पूरी दुनिया मानती है। उत्तर प्रदेश मे बड़े इन्वेस्ट हो रहे है। हमारी सरकार पर जनता को पुरा भरोसा है।देश का नेतृत्व मोदी जी के सुरक्षित हाथो में है।

हमारी सरकार वादे भी करती है व उसे पुरा भी करती है।मोदी सरकार शिलान्यास भी करती है उसका उद्घाटन भी करती किसान सम्मान निधि व आवास का प्रणाम पत्र वितरण किए और भारत को 2047 तक विकसित करने के लिए लोगों को शपथ दिलाए इस मौके पर आनन्द कुमार प्रधान, मण्डल अध्यक्ष सत्यवान मौर्य, डॉ. रामानुज यादव, पूर्व प्रधान सूबेदार सिंह, ADO पंचायत राजेश सिंह, ADO समाज कल्याण सौरभ कुमार, मण्डल महामंत्री विनय राज पाण्डेय, बूथ अध्यक्ष मृत्युंजय मौर्या, जयंत सिंह, प्रदीप यादव, बनारसी मौर्या, नित्यानंद आदि लोग उपस्थित रहे।

Chandauli: MLA Sushil Singh said in Vikas Bharat Yatra - The country will become strong only with the development of villages.