जमुई/बिहार, 10 जनवरी 2025 — जमुई साइबर थाना की तत्परता और सक्रियता से साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को बड़ी राहत मिली है। ग्राम रामडीह, थाना सिकंदरा, जिला जुमई निवासी धर्मेन्द्र यादव के बैंक खाते से अवैध रूप से ₹4,00,000 की निकासी कर ली गई थी। धर्मेन्द्र यादव ने इस संबंध में 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे NCRP पोर्टल पर 10 जनवरी 2025 को ACKNOWLEDGEMENT No. 30501250002499 के तहत दर्ज किया गया।
ऑनलाइन शिकायत मिलते ही जमुई साइबर थाना ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धर्मेन्द्र यादव की सहायता की और ₹1,00,000 की राशि को वापस करवाने में सफलता प्राप्त की।
यह कार्य पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष, जमुई साइबर थाना के कुशल नेतृत्व और त्वरित प्रयास का परिणाम है।
जमुई साइबर थाना की यह पहल न केवल एक पीड़ित को राहत दिलाने का कार्य है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि समय पर की गई शिकायत और तत्परता से की गई कार्रवाई साइबर अपराध से लड़ने में कारगर सिद्ध हो सकती है।
Tags:
Bihar