बस्ती/उत्तर प्रदेश। शादी का झांसा देकर एक युवती से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सैफ अली को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर युवती के साथ मुंबई के एक होटल में जन्मदिन पार्टी के दौरान दुष्कर्म करने का आरोप है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला काफी समय से लंबित था और आरोपी सैफ अली फरार चल रहा था। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के रुधौली थाना क्षेत्र की पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सैफ अली को रूधौली क्षेत्र के पटवारिया गांव से गिरफ्तार किया।
पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार किया और अब उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है, ताकि पीड़िता को न्याय दिलाया जा सके और दोषी को सजा दिलाई जा सके।
Tags:
Uttar Pradesh