Jamui: JDU कार्यकर्ताओं ने राहुल का पुतला जलाकर जताया विरोध, NDA को बताया स्थिरता की गारंटी

जमुई/बिहार। शनिवार को जमुई के कचहरी चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

जदयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान खुद को जननायक बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी ने कभी भी बिहार और देश के विकास की परवाह नहीं की।


जदयू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने कहा –
राहुल गांधी केवल सैर-सपाटे और खोखली राजनीति करते हैं। जनता उन्हें कभी जननायक नहीं मान सकती। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में विकास और सुशासन की मिसाल पेश की है। एनडीए सरकार की योजनाओं से गरीब, किसान, महिला और युवा सभी लाभान्वित हो रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार और देश को नई दिशा दी है। यही कारण है कि जनता का विश्वास एनडीए के साथ है और विपक्ष पूरी तरह हाशिए पर है।

• पुतला दहन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल
इस विरोध कार्यक्रम में जदयू दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अरुण भारती, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विजय कुमार मंडल, तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव हरिओम कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील वर्णवाल, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सोनू रावत, व्यावसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोज मंटू, नगर अध्यक्ष राजेश वर्मा, मीडिया सेल जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, युवा जदयू नगर अध्यक्ष रोशन शर्मा, उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार सहित कई प्रखंड अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
और नया पुराने