ये कौन सा मोड़ है उम्र का…”, सिंगर स्नेह उपाध्या बनने जा रही हैं दुल्हन, सोशल मीडिया पोस्ट पर फैंस ने दी बधाई

देसी खबर / मनोरंजन डेस्क। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर स्नेह उपाध्या इन दिनों अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पंक्ति लिखते हुए इशारों में अपने जीवन के नए सफर की घोषणा की है। स्नेह ने लिखा, “ये कौन सा मोड़ है उम्र का…🥺” और इसके साथ #bridetobe हैशटैग भी जोड़ा है।

इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। उनके फैंस और शुभचिंतक लगातार उन्हें विवाह की अग्रिम शुभकामनाएँ दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्नेह उपाध्या जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं। हालाँकि उन्होंने अभी तक अपने जीवनसाथी का नाम आधिकारिक रूप से साझा नहीं किया है।
गौरतलब है कि स्नेह उपाध्या और रितेश पांडेय (Ritesh Pandey) की जोड़ी ने भोजपुरी संगीत जगत में कई सुपरहिट गीत दिए हैं। इनमें सबसे लोकप्रिय गाना रहा, “हैलो कौन”, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी और स्नेह को रातोंरात पहचान दिलाई थी। इस गाने ने यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज़ हासिल किए थे।

स्नेह उपाध्या (Sneh Upadhya) अपने मधुर स्वर और दिल को छू लेने वाले अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। हाल के वर्षों में उन्होंने कई सोलो और डुएट गाने गाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वहीं, उनके प्रशंसकों का कहना है कि “स्नेह की यह पोस्ट देखकर दिल खुश हो गया, वह जिस भी व्यक्ति के साथ जीवन की नई शुरुआत करें, भगवान उन्हें हमेशा खुश रखे।”

हालांकि, स्नेह की शादी की तारीख और स्थान को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फैंस बेसब्री से उस खास दिन का इंतजार कर रहे हैं जब स्नेह दुल्हन के रूप में नज़र आएंगी।
और नया पुराने