Jamui: खैरा प्रखंड में आस्था और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ चैती छठ पूजा

जमुई/बिहार
संवाददाता: विजय कुमार ठाकुर 
जमुई/बिहार। जिलांतर्गत खैरा प्रखंड के चुआँ पंचायत में चार दिवसीय चैती छठ पूजा का अंतिम दिन बुधवार को भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर अपने व्रत का पारण किया।

छठ घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा। व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
और नया पुराने