Jamui: झाझा में ‘The 9 To 9 Unisex Salon’ बना आकर्षण का केंद्र, कम शुल्क में मिल रही आधुनिक ब्यूटी सेवाएं

जमुई/बिहार। जमुई जिले के झाझा प्रखंड अंतर्गत पुरानी बाजार स्थित गांधी चौक के समीप संचालित The 9 To 9 Unisex Salon इन दिनों स्थानीय लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है। शहरी तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाओं और किफायती दरों के कारण यह सैलून युवाओं, महिलाओं और पुरुषों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।

सैलून में ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हेयर और ब्यूटी से जुड़ी लगभग सभी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां स्टाइलिश हेयर कट के साथ शैम्पू हेयर वॉश, हेड मसाज, हेयर स्पा, हेयर कलर, स्ट्रेटनिंग, केराटिन, बोटॉक्स, नैनोप्लास्टिया जैसी आधुनिक हेयर ट्रीटमेंट सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा मेकअप, ब्यूटी केयर, पेडीक्योर, मैनीक्योर सहित अन्य सेवाएं भी प्रोफेशनल तरीके से उपलब्ध हैं।

सैलून संचालकों का कहना है कि उनका उद्देश्य झाझा जैसे क्षेत्र में भी महानगरों जैसी सेवाएं लोगों तक पहुंचाना है, ताकि ग्रामीण और कस्बाई इलाकों के लोग भी बेहतर ग्रूमिंग और सौंदर्य सेवाओं का लाभ उठा सकें। खास बात यह है कि यहां दी जाने वाली सभी सेवाएं न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध हैं, जिससे हर वर्ग के लोग आसानी से इनका लाभ ले सकते हैं।

शादी-विवाह जैसे खास अवसरों के लिए सैलून द्वारा दुल्हनों के लिए विशेष मेकअप सेवा भी उपलब्ध कराई जा रही है। यह सेवा घर तक पहुंचाकर दी जाती है, जिससे ग्राहकों को अतिरिक्त सुविधा मिलती है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सैलून के प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने का प्रयास किया जाता है, जिससे यहां आने वाले लोग संतुष्ट होकर लौटते हैं।

यदि आप भी अपने लुक को बेहतर बनाना चाहते हैं और आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, तो झाझा के गांधी चौक स्थित The 9 To 9 Unisex Salon एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
और नया पुराने