जमुई/बिहार। पश्चिम बंगाल, असम में भाजपा की जीत और पुडुचेरी में एनडीए सरकार बनने पर जमुई जिला अंतर्गत गिद्धौर मंडल भाजपा ने पंच मंदिर परिसर में धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया। मंडलाध्यक्ष राजा बाबू केशरी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं के प्रति आभार जताया और मिलकर झालमुड़ी खाकर खुशी मनाई।
इस मौके पर भाजपा के जमुई जिला मंत्री शंभू कुमार केशरी, गिद्धौर मंडल कोषाध्यक्ष प्रभाकर कुमार, मंडल उपाध्यक्ष राजीव कुमार साव उर्फ पिंकू एवं चंदन कुमार केशरी, भाजयुमो मंत्री सोनू सिंह, आरएसएस खंड कार्यवाह डॉ. संजय कुमार मंडल सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा मनोज पंडित, अंतर्यामी झा, कृष्णानंद झा, विपुल सिंह, विकास कुमार, अमरनाथ केशरी, राजीव कुमार बरनवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी समर्थकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
Tags:
Bihar



