Patna: ज्ञान बिंदु कोचिंग के रौशन आनंद JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा से मिले, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

पटना/बिहार। ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने साथ हुए मामले को लेकर न्याय की गुहार लगाते हुए पूरी घटना से उन्हें अवगत कराया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

मुलाकात के दौरान रौशन आनंद ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और वे चाहते हैं कि मामले की निष्पक्षता के साथ जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अपनी बात विस्तार से रखते हुए संबंधित तथ्यों और परिस्थितियों से भी संजय झा को अवगत कराया।

रौशन आनंद की बातों को गंभीरता से सुनते हुए जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा ने उन्हें आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी तथा जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि न्याय के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सच्चाई सामने लाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।

इस मुलाकात के बाद रौशन आनंद ने उम्मीद जताई कि उन्हें न्याय मिलेगा और मामले की पारदर्शी जांच के माध्यम से सच्चाई सामने आएगी। वहीं राजनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच भी इस मुलाकात की चर्चा रही और लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग को उचित बताया।
और नया पुराने