Jamui: चकाई में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता भगाओ’ अभियान के तहत प्रबुद्ध जन संवाद आयोजित

  • चकाई में देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हुई चर्चा
  • भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. दुर्गा प्रसाद केशरी रहे मुख्य अतिथि

जमुई/बिहार। जिले के चकाई में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता भगाओ’ अभियान के तहत प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, व्यवसायियों और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती और संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था पर हुई चर्चा
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोग आंदोलन के नाम पर चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध और असहमति का अधिकार महत्वपूर्ण है, लेकिन इसका इस्तेमाल संवैधानिक मर्यादाओं के भीतर होना चाहिए। देश की एकता, स्थिरता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

लोकतंत्र की मजबूती हर नागरिक की जिम्मेदारी : दुर्गा प्रसाद केशरी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. दुर्गा प्रसाद केशरी ने अपने संबोधन में लोकतंत्र की मजबूती, संवैधानिक मर्यादाओं और राष्ट्रहित में नागरिकों की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक और जिम्मेदार भूमिका निभानी चाहिए।

वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष चकाई कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन आंदोलन संवैधानिक दायरे और मर्यादाओं के भीतर होना चाहिए। देश की एकता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।

कई गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में पंडित अनिल मिश्रा, डॉ. सुनील वर्णवाल, सेवानिवृत्त शिक्षक शैलेन्द्र झा, व्यवसायी पंकज कुमार गुप्ता, राजानंद केशर, समाजसेवी अमरजीत राय, सरपंच नरसिंह पासवान, लालमो सोरेन, जेपी सेनानी चन्द्रकिशोर पाण्डेय, भगवान राय, जितेन्द्र कुमार तुरी, दारो साह, भाजपा जिला मंत्री शालिग्राम पाण्डेय, जिला प्रवक्ता धर्मवीर आनंद, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमित दुबे, लखीसराय किसान मोर्चा प्रभारी मनोज पोद्दार, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गणेश राय, महेंद्र राय, सरोन मंडल अध्यक्ष नकुल यादव, प्रकाश वर्मा, प्रमोद कुमार यादव, उमा साह, पवन केशरी एवं भुनेश्वर यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर संवाद किया गया।

और नया पुराने