जमुई/बिहार। जमुई जिला अंतर्गत गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत संसारपुर रेलवे फाटक के समीप ईंटों से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर और एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसका शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, ईंटों से लदा ट्रैक्टर (बीआर 46जी 6002) और कार (बीआर 01 जेई 6168) के बीच रेलवे फाटक के पास टक्कर हुई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद ओवरलोड वाहनों के परिचालन और सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
Tags:
Bihar

