जमुई/बिहार। रविवार को ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल परिसर में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की ओर से एक दिवसीय श्रावण महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस आयोजन में पारंपरिक प्रतियोगिताओं से लेकर सामाजिक समरसता व विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जीकेसी जमुई के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिन्हा ने की, जबकि मंच संचालन नीरज कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. अंजनी कुमार सिन्हा को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे डॉ. मनीषा कुलशेष्णम, अभिषेक सिन्हा, प्रभात सिन्हा, विकास सिन्हा, अनिल सिन्हा, प्रशांत सिन्हा, सत्येंद्र सिन्हा, मनोज सिन्हा, कुसुम सिन्हा, ऋतुराज सिन्हा सहित अन्य गणमान्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से संपन्न किया।
• नव मनोनीत पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित
इस अवसर पर संगठन के नव मनोनीत पदाधिकारियों को सर्टिफिकेट व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। जिनमें प्रमुख रूप से:
- डॉ. अंजनी सिन्हा - महासचिव, चिकित्सा प्रकोष्ठ
- डॉ. मनोज सिन्हा - जिला महासचिव
- राजकिशोर सिन्हा - अध्यक्ष, शिक्षा प्रकोष्ठ
- कुसुम सिन्हा - महासचिव, महिला प्रकोष्ठ
- सुषमा सिन्हा, चंदा सिन्हा, अनिता कुमारी - सचिव, महिला प्रकोष्ठ
- नीरज सिन्हा - संयुक्त सचिव
- राजीव कुमार - मीडिया प्रभारी
• चित्रांश उद्योग की घोषणा
जिला महासचिव डॉ. मनोज सिन्हा ने कायस्थ समाज के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए इस वर्ष के अंत तक ‘चित्रांश उद्योग’ की शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इससे जिले के बेरोजगार कायस्थ युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
• समाज सेवा और एकजुटता पर जोर
मुख्य अतिथि डॉ. अंजनी सिन्हा ने कहा, “समाज की संख्या भले कम हो, पर यदि संगठित हो जाएं तो प्रभावशाली भूमिका निभा सकते हैं।” उन्होंने गरीब कन्याओं के विवाह में जेकेसी के माध्यम से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
प्रभात सिन्हा ने कायस्थ समाज से राजनीति में सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता जताई, जबकि प्रदेश सदस्य अभिषेक सिन्हा ने आपसी मतभेद भुलाकर एकता का आह्वान किया।
• रंगारंग प्रतियोगिताएं और पुरस्कार वितरण
श्रावण महोत्सव के अंतर्गत महिलाओं के लिए मेहंदी, रंगोली, गायन, तथा बच्चों के लिए नृत्य, सुलेख, म्यूजिकल चेयर, कविता आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। विजेताओं को मेडल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अब्दुल कलाम यूथ रत्न अवार्ड से सम्मानित विवेक कुमार लकी को भी जेकेसी की ओर से मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिले भर से कायस्थ समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित हुए और समाज के उत्थान, शिक्षा, रोजगार व सामाजिक सहयोग की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
Tags:
Bihar