Jahanabad: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 की तैयारी शुरू, DM ने किया कार्यशाला का उद्घाटन

जहानाबाद/बिहार। 32वीं जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को दिशानिर्देशन एवं शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई. भूटिया ने दीप प्रज्वलित कर किया।

उद्घाटन अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और शोध की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को वैज्ञानिक सोच के साथ समाज और पर्यावरण से जुड़े विषयों पर शोध एवं नवाचार के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
'निरंतरता के लिए विज्ञान और नवाचार' है इस वर्ष की थीम
डीएम छिरिङ वाई. भूटिया ने बताया कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का इस वर्ष का मुख्य विषय "निरंतरता के लिए विज्ञान और नवाचार" रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस विषय के माध्यम से विद्यार्थियों को सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा विज्ञान आधारित समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

कार्यशाला में शिक्षकों को बाल विज्ञान कांग्रेस की कार्यप्रणाली, परियोजना चयन, शोध पद्धति तथा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने संबंधी विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी साझा किए गए।
और नया पुराने