वाराणसी। चौबेपुर क्षेत्र के धौरहरा स्थित आगे स्टूडेंट एकेडमी में शुक्रवार को शिक्षक दिवस और पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 138वीं जयंती उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विविध शैक्षणिक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईआईटी कानपुर के इंजीनियर मनीष रहे, जबकि एकेडमी के डायरेक्टर लालू यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व और गुरु-शिष्य परंपरा से अवगत कराया।
प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विजेता विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के आधार पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन एकेडमी के प्रिंसिपल धीरज कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर अंजलि शर्मा, नेहा यादव, नंदनी यादव, सनी यादव, भोला सिंह, हर्षिता, अंकिता, प्रियांशी, रागिनी, सवेरा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Tags:
Uttar Pradesh



