जमुई/बिहार। जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रतिभा, समर्पण और सक्रिय सहभागिता के लिए डॉ. रविश कुमार सिंह को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस सम्मान के माध्यम से उनके उल्लेखनीय प्रयासों एवं योगदान की सराहना की गई।
संस्कृति विभाग की ओर से जारी प्रशस्ति-पत्र में कहा गया है कि डॉ. रविश कुमार सिंह ने जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026, जमुई में अपनी प्रतिभा और समर्पण का परिचय देते हुए सराहनीय योगदान दिया। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।
जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने दी शुभकामनाएं
प्रशस्ति-पत्र पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी विकेश कुमार (बि० क० सं० से०) के हस्ताक्षर हैं। विभाग की ओर से डॉ. रविश कुमार सिंह के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना भी की गई है।
शुभचिंतकों में खुशी का माहौल
डॉ. रविश कुमार सिंह को मिले इस सम्मान के बाद उनके शुभचिंतकों, मित्रों एवं परिचितों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने इसे उनकी प्रतिभा, सक्रियता और सांस्कृतिक क्षेत्र में योगदान का सम्मान बताते हुए उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और कार्यों से जिले का नाम रोशन करते रहेंगे।
Tags:
Bihar

