Jamui: इंडिपेंडेंस स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेल्फेयर एसोसिएशन की जिला स्तरीय सांगठनिक चुनाव सम्पन्न

जमुई/बिहार। इंडिपेंडेंस स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेल्फेयर एसोसिएशन की जमुई जिला इकाई का सांगठनिक चुनाव शनिवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह चुनाव ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, जमुई के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय बैठक के दौरान सम्पन्न हुआ, जिसमें जिले के सभी 10 प्रखंडों के निजी विद्यालयों से नामित शिक्षाविदों ने भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा को जिलाध्यक्ष चुना गया, वहीं वेद प्रकाश को जिला महासचिव का दायित्व सौंपा गया।

अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों में —
विमलेश कुमार : जिला उपाध्यक्ष
अशोक कुमार : कोषाध्यक्ष
मंटू कुमार : उप-कोषाध्यक्ष
आनंद लाल पाठक : राज्य सलाहकार
धर्मेंद्र कुमार : राज्य संयुक्त सचिव
ऋतुराज सिन्हा : संयुक्त सचिव
अजीत कुमार मंडल : अंकेक्षक
मिथुन पासवान : मीडिया प्रभारी

चुनाव प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रही, जिसकी देखरेख राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदन कुमार और राष्ट्रीय संगठन सलाहकार गोपाल कुमार ने की।

बैठक की शुरुआत डॉ. ग्रेवियल आर. जे. पाराईल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके उपरांत डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार, आनंद लाल पाठक, कुसुम सिन्हा, अनूप कुमार सिंह, सिमांतनी जाना हाजरा, प्रेमलता सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से अग्नि प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रेमलता ने प्रभावी रूप में किया और जमकर तालियां बटोरीं। संचालन में कृष्ण मोहन सहाय की अग्रणी भूमिका रही, जबकि कुसुम सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन कर अतिथियों का सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया।
ओपीएस की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया और विद्यालय के बैंड ग्रुप ने सांस्कृतिक माहौल को जीवंत बना दिया। संगीत निर्देशन में अनिल कुमार सिन्हा का विशेष योगदान रहा।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन को नई ऊर्जा से भरने, विद्यालयों के सर्वांगीण विकास और शिक्षकों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भारत विकास परिषद से विद्यालयों को जोड़ने, हिंदी-संस्कृत गीत प्रतियोगिता, शिक्षक सम्मान समारोह, भारत को जानो प्रतियोगिता तथा शतरंज टूर्नामेंट जैसे आयोजनों की घोषणा की।

राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार ने कहा कि निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान हेतु संगठन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और चुनाव की शांति पूर्ण सम्पन्नता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

बैठक में नवनिर्वाचित महासचिव वेद प्रकाश, उपाध्यक्ष विमलेश कुमार, राज्य सलाहकार आनंद लाल पाठक आदि ने भी विचार रखे और संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक के बाद प्रखंड स्तरीय सांगठनिक चुनाव भी कराए गए, जिसमें योग्य कार्यकर्ताओं को प्रखंड स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
और नया पुराने