नई दिल्ली, 15 नवंबर 2025, शनिवार : बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा के घर खुशी का माहौल है। चार साल की शादीशुदा जिंदगी पूरी करने के उसी दिन कपल ने अपने फैंस के साथ एक बेहद सुखद खबर साझा की है। दोंनों के घर नन्हीं परी का आगमन हुआ है। पत्रलेखा ने एक स्वस्थ बेबी गर्ल को जन्म दिया है, जिसके बाद से पूरे फिल्म जगत में बधाइयों का तांता लग गया है।
सुबह-सुबह राजकुमार राव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए इस खुशखबरी को सार्वजनिक किया। उन्होंने एक पोस्टर साझा किया, जिसमें एक प्यारा-सा बेबी यूनिकॉर्न बना हुआ है और कैप्शन में लिखा है—
“आज हम खुद को चांद से भी परे महसूस कर रहे हैं, क्योंकि हमारे घर ईश्वर का वरदान, एक बेबी गर्ल आई है।”
इसके साथ ही अभिनेता ने अपनी शादी की वर्षगांठ का जिक्र करते हुए लिखा—
“भगवान ने हमारी चौथी वेडिंग ऐनिवर्सरी पर हमें सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।”
11 साल के रिश्ते के बाद बंधे थे शादी के बंधन में
राजकुमार राव और पत्रलेखा की लव स्टोरी बॉलीवुड में अक्सर मिसाल के तौर पर दी जाती है। दोनों करीब 11 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ में एक बेहद निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। इस शादी में परिवार के सदस्यों और कुछ करीबी दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया था। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हुई थीं और फैंस ने नवविवाहित जोड़े पर खूब प्यार बरसाया था।
अब, शादी के चार साल बाद उसी तारीख को कपल ने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशखबर साझा कर फैंस को एक बार फिर उत्साहित कर दिया।
सेलेब्स ने दीं ढेर सारी बधाइयाँ
जैसे ही यह खबर सामने आई, बॉलीवुड सितारों ने भी राजकुमार और पत्रलेखा को शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया।
अभिनेता वरुण धवन ने कमेंट करते हुए लिखा—
“गर्ल क्लब में आपका स्वागत है दोस्तों।”
(वरुण स्वयं भी एक बेबी गर्ल के पिता हैं।)
वहीं एक्टर अली फजल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा—
“ओह गॉड! यह सुनकर बहुत अच्छा लगा। आप दोनों खूबसूरत लोगों को ढेर सारी बधाइयाँ।”
अली फजल और ऋचा चड्ढा भी इसी साल एक बेबी गर्ल के माता-पिता बने हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस भी लगातार कमेंट्स और हार्ट इमोजी के जरिए कपल को बधाइयाँ दे रहे हैं और नन्हीं परी की झलक देखने का इंतजार कर रहे हैं।
जुलाई में दी थी प्रेग्नेंसी की जानकारी
गौरतलब है कि राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 9 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा था—
“बेबी ऑन द वे।”
इसके बाद से ही फैंस इस खास पल का इंतजार कर रहे थे। आज आखिरकार वह इंतजार खत्म हुआ और कपल ने अपनी जिंदगी की नई यात्रा शुरू की है।

Tags:
Entertainment