जमुई/बिहार। ज़ेनिथ सोशल फ़ाउंडेशन की ओर से सोनो प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र खैरा लेबार गांव में शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पियुष बरनवाल द्वारा संचालित कोचिंग सेंटर में किया गया, जहाँ बच्चों को कम शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है तथा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा भी प्रदान की जाती है।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों बच्चों के बीच कॉपी एवं कलम का वितरण कर उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता का आकलन करने हेतु एक परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ज़ेनिथ सोशल फ़ाउंडेशन (Zenith Social Foundation) के प्रदेश अध्यक्ष पिंटू कुमार यादव, समाजसेवी आनंद सिंह, जिला महासचिव पियुष बरनवाल, प्रखंड सचिव आलोक कुमार, राहुल जी, पवन जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सकता है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराना, उनमें अध्ययन के प्रति रुचि विकसित करना तथा उन्हें अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की।
Tags:
Bihar




