नई दिल्ली, 12 मई। देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मेडिकल पाठ्यक्रम एमबीबीएस में प्रवेश के लिए आयोजित की गई नीट यूजी 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। परीक्षा आयोजित करने वाली National Testing Agency ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, जबकि नई परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड जारी करने की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।
गौरतलब है कि नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस वर्ष लगभग 23 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षा के बाद कई राज्यों से प्रश्नपत्र लीक और गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया।
प्रश्नपत्र लीक मामले की होगी सीबीआई जांच
भारत सरकार ने पूरे प्रकरण की व्यापक जांच के लिए मामला Central Bureau of Investigation को सौंपने का फैसला किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा है कि परीक्षा से जुड़े सभी रिकॉर्ड, दस्तावेज और अन्य आवश्यक जानकारियां जांच एजेंसी को उपलब्ध कराई जाएंगी। एजेंसी के अनुसार केंद्रीय जांच एजेंसियों और कानून प्रवर्तन संस्थाओं से प्राप्त रिपोर्टों की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया।

निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लिया गया फैसला
एनटीए का कहना है कि उपलब्ध तथ्यों और जांच रिपोर्टों से यह स्पष्ट हुआ कि वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखना उचित नहीं होगा। राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए परीक्षा को रद्द करना आवश्यक हो गया था। एजेंसी ने माना कि यह फैसला छात्रों और अभिभावकों के लिए कठिनाई भरा हो सकता है, लेकिन परीक्षा प्रणाली पर जनता का विश्वास बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं, फीस भी नहीं लगेगी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि मई 2026 चक्र में किया गया पंजीकरण, उम्मीदवारों की जानकारी और चयनित परीक्षा केंद्र पुनर्परीक्षा में स्वतः मान्य रहेंगे। जिन छात्रों ने पहले आवेदन किया था उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके अलावा पुनर्परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।

जल्द जारी होगी नई परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड
एनटीए ने कहा है कि पुनर्परीक्षा की नई तारीख, एडमिट कार्ड जारी करने का कार्यक्रम और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश जल्द ही आधिकारिक माध्यमों से जारी किए जाएंगे। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों से बचें।

छात्रों की सहायता के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
अभ्यर्थियों की सहायता के लिए National Testing Agency ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। छात्र 011-40759000 और 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।

Tags:
National